गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ की एक विवाहिता की मौत जहर के सेवन से हो गई है। विवाहिता की मौत इलाज के दौरान धनबाद के एसएनएमएनसीएच धनबाद में 29 मार्च को हुआ है। मृतका का मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंगरायडीह गांव में है, जबकि ससुराल पपरवाटांड़ है। मृतका के भाई कुलदीप कुमार दास ने धनबाद में सरायढ़ेला थाना पुलिस के समक्ष दर्ज कराये गये फर्द बयान में अपनी बहन गौरी देवी के मौत के लिए उसके पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों को दोषी ठहराया है। हालांकि अभी फर्द बयान मुफस्सिल थाना नहीं पहुंचा है। इस वजह से मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है। मुफस्सिल थाना में फर्द बयान आने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी। क्या है मामला: मृतका के भाई हरसिंगरायडीह निवासी कुलदीप कुमा...