हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नएकापारी गांव में बुधवार की अपराह्न में ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने से एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मृत महिला पूजा देवी फतेहपुर पंचायत नयकापारी गांव निवासी पप्पू शर्मा के 25 वर्षीय पत्नी थी। मृत महिला के पिता,भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि दहेज के कारण हमारी पुत्री को मारपीट कर हत्या कर दिया है। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दिया। सूचना मिलते ही राघोपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक के भाई कुंदन कुमार ग्राम बैरिया थाना गोपालपुर जिला पटना निवासी ने बताया कि करीब 7साल पहले हम अपनी बहन पूजा कुमारी को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार फतेहपुर पंचायत के न...