ससुराल वालों की पिटाई से महिला को हुआ गर्भपात
बरेली, जुलाई 5 -- कस्बा की महिला ने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गर्भपात कराने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा के मोहल्ला माली निवासी मोहिनी उर्फ पूजा पुत्री उमेश गिरी की शादी 2021 में कासगंज निवासी डा. पंकज के साथ हुई थी। मोहनी का आरोप है विवाह के बाद ससुराल वाले अस्पताल बनवाने को 50 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। गर्भावस्था में उनके साथ मारपीट की। जिससे उनका गर्भपात हो गया। गत तीन जून को दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। कमरे में बंद कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से वह ससुराल से बाहर निकल सकीं। आरोप है ससुराल वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.