नई दिल्ली, फरवरी 9 -- एक 22 साल की महिला ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। महिला के पिता ने उसके ससुराल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंजनाबाई के पति के घर वाले उससे जबरन वेश्यावृत्ति करवाना चाहते थे। कर्नाटक के बीदर में रहने वाली अंजनाबाई की शादी बासवाकल्याण के शेखर पाटिल हुई थी। 2022 में उन दोनों एक बच्चा भी हुआ था। रविवार को अंजनाबाई का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। अंजनाबाई के पिता ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न करते थे। वे उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहते थे। उनका अंजना के प्रति सामान्य व्यवहार कभी नहीं रहता था और इसलिए वह अवसाद से गुजर रही थी। विजय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी को दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.