बस्ती, जनवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसके साथ छेड़खानी भी किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव में रही विवाहिता के बाबा ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी पोती की शादी दुबौलिया थानाक्षेत्र में हुई है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए परेशान कर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। साथ ही जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने पति, जेठ समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.