फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड के रामनगर पर अपनी ससुराल में गैस सिलेंडर देकर अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जितेंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी बोझिया अपने भाई के साथ दिल्ली में रहता था। उसकी अरांव में बजनी कोरारा में सुसराल है। युवक गैस सिलेंडर खत्म होने पर बाइक से सिलेंडर देने ससुराल में गया था। उसके बाद वह वापस लौट रहा था। उसकी बाइक मैनपुरी रोड के रामनगर के पास पहुंची थी कि तभी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.