मेरठ, दिसम्बर 13 -- मवाना। नगर के ग्राम अटौरा में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार रात घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मवाना क्षेत्र के ग्राम अटौरा में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे शहाना पत्नी कादिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शहाना के साथ उसके ससुराल वालों का व्यवहार लंबे समय से ठीक नहीं था। आए दिन उसके साथ मारपीट व शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.