बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- सास-ससुर और पति को पुलिस ने लिया हिरासत में थरथरी थाना क्षेत्र के अमेरा-खरजम्मा गांव में हुई घटना फोटो : थरथरी मौत-थरथरी थाना क्षेत्र के गेट के पास शनिवार को मृत युवक के परिजनों की भीड़। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमेरा-खरजम्मा गांव में शुक्रवार की रात ससुराल आये एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के गुलड़िया बिगहा निवासी महेश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र विश्वविजय कुमार के रूप में की गयी है। उसके परिजनों ने पत्नी पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सास-ससुर और पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पिता ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे ससुराल से फोन आया कि उनके मुंह से खून निकल रहा है। जल्दी...