दरभंगा, मई 5 -- रामनरेश चौधरी,सुरहाचट्टी। एपीएम थाना क्षेत्र के मनोरथा निवासी इंद्रजीत लाल देव (30) की मौत गत दो मई की रात उसकी ससुराल पतोर थाना क्षेत्र के बिउनी गांव में संदिग्धावस्था में हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक की मां के आवेदन पर उसके ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि इंद्रजीत राजस्थान में परिवार के साथ मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह शादी में भाग लेने के लिए ससुराल आया था। यह भी पढ़ें- ससुराल में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.