ससुराल में संदिग्ध मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा, चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
रायबरेली, जून 7 -- रायबरेली, संवाददाता। एक युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही बृजेश कुमार (24 ) का शव उसके गृहग्राम ओनई जंगल पहुंचा, परिजनों का दर्द आक्रोश में बदल गया। शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू हो गया और ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगने लगे। परिजनों के दबाव और पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली क्षेत्र के ओनई जंगल गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके भाई बृजेश का विवाह गोलहा गांव निवासी देवतादीन की पुत्री सोमवती से हुआ था। बृजेश ससुराल में ही टेंट व्यवसाय कर अपनी जीविका चला रहा था। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे वह गोलहा गांव स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया。
घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.