देवरिया, फरवरी 28 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू के रहने वाले एक युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू निवासी निक्कू पासवान (24) वर्ष पुत्र स्व. नंद जी पासवान का सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकौली में ससुराल है। निक्कू पासवान गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी निक्की देवी व दो बच्चों के साथ ससुराल गया था। बताया जाता है कि रात में सोने के बाद वह सुबह तक सोया ही रह गया। परिजन उसे जगाने की कोशिश किए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर युवक के गांव से ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.