ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
जमुई, जुलाई 6 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा थाना क्षेत्र के अलकजरा गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लवली देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में मृतका के बुजुर्ग ससुर सहदेव यादव मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि लवली देवी का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। नीचे उतारने पर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले अलकजरा गांव पहुंचे और पति अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां मीणा देवी, लक्ष्मीपुर ने बताया कि पिछले वर्ष वैशाख माह में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.