हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के जोगीपुर में ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पत्नी, ससुर, सास और दो सालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सवायजपुर थाना क्षेत्र के सिलवारी गांव निवासी जय सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अवनीश मूल रूप से जोगीपुर का निवासी था। परिजनों के अनुसार अवनीश की पहली पत्नी की सात वर्ष पहले मौत हो चुकी थी, जिससे उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। पहली पत्नी की मौत के करीब एक साल बाद अवनीश ने जोगीपुर निवासी पप्पू की पुत्री मौसमी से दूसरी शादी की थी। मौसमी से भी उसके एक बेटा और एक बेटी हैं।बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद ही अवनीश और मौसमी के बीच विवाद रहने लगा था। इसी के चलते मौसमी अपने मायके चली गई थी। होली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.