अलीगढ़, जुलाई 26 -- जवां, संवाददाता। थाना जवां क्षेत्र के अंतर्गत बरौली गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना गभाना के मोहरना निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र छोटेलाल ने जवां थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन ज्योति की शादी करीब दो साल पहले बरौली निवासी नरेश पुत्र गणेशी लाल के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ज्योति को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और उसके साथ मारपीट करते थे।बीती रात कथित तौर पर गला घोटकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतका की एक साल की मासूम बेटी है। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग मौके ...