भदोही, अप्रैल 25 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मदारीपुर मोहल्ले में शुक्रवार को विवाहिता ने ससुराल में धरना दिया। दहेज में कार ना मिलने घर से निकालने एवं मारपीट का आरोप लगाया है। यूपी-112 को मामले से अवगत कराया गया। उधर, ससुराल वाले घर में ताला बंद कर गायब हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर दरगाह गांव निवासी विवाहिता सुमन यादव ने कहा कि उनकी शादी मदारीपुर निवासी युवक के साथ आठ मई 2025 को हुई थी। पिता ने पांच लाख रुपये नकद, गृहस्थी के सामान, आभूषण आदि दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद से पति की नानी के उकसाने पर ससुराल के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को किया परेशान 27 मई 2025 को पीटने के साथ ही गालियां देते हुए सारे आभूषण को छीन लिया। पंचायत के बाद एक बार फिर ससुराल में बुलाया गया था...