बांदा, जुलाई 31 -- बांदा। शहर के शुकुल कुआं इलाके में वैवाहिक विवाद सुलझाने और पति से मिलने ससुराल गई एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति अम्बरीश त्रिपाठी से विवाद चल रहा है। बताया कि वह अपना रिश्ता बचाना चाहती थी, इसलिए बीते 20 जुलाई को वह अकेले ससुराल गई थी। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने पति-ससुर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप वहां जब वह पति से मिलने की विनती कर रही थी, तभी देवर आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने गाली-गलौज करते हुए बुरी नीयत से उसक...