जौनपुर, अप्रैल 2 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दुहावर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक बीते एक सप्ताह से अपने ससुराल में रह रहा था। वह भदोही जिले के अहमदपुर फूलवरिया का रहने वाला था।दुहावर गांव निवासी छोटेलाल चौहान के 29 वर्षीय दामाद विजेंद्र चौहान पुत्र मेवालाल निवासी कोतवाली भदोही क्षेत्र के अहमदपुर फूलवरिया का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात अचानक विजेंद्र जोर-जोर से चिल्लाने लगा मुझे बचा लो, मुझे बचा लो। उसकी आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.