फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना दक्षिण के मोहल्ला कटरा पठानान स्थित ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला राहत वाली गली निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद फहीम पुत्र अब्दुल रहमान की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व थाना दक्षिण के मोहल्ला कटरा पठानान में हुई थी। शादी के दो माह बाद ही फहीम अपनी ससुराल चला गया। वह वहीं पर रहने लगा। फहीम की सोमवार की रात फांसी पर लटकने से मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। मृतक के भाई आसिफ ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है फांसी लगने से युवक की मौत हुई है। तहरीर आएगी तो कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.