शाहजहांपुर, मार्च 31 -- जलालाबाद। क्षेत्र के गांव भुडिया भूड़ में ससुराल में रह रहे 40 वर्षीय नरसिंह राठौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दूसरी मंजिल पर बरामदे में फंदे से लटका मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूल रूप से बदायूं जनपद का निवासी था और पांच वर्षों से ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.