फतेहपुर, मार्च 21 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के सराय मोहन सलेमपुर निवासी सैय्यद अली ने ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। बताया कि 19 मार्च को अपनी पत्नी सम्मो को लेने ससुराल गया था, जहां उसकी पत्नी, ससुर और अन्य लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर गले में फंदा डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। उसके गले पर फंदे के निशान भी हैं। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उल्टा उस पर झूठा आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.