ससुराल में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में ससुराल में रह रहे युवक ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी 28वर्षीय राजबहादुर पुत्र सीताराम निषाद डेढ़ साल से अपनी पत्नी के साथ ससुराल कबीरपुर में रहता था। शनिवार की दोपहर ससुराल के लोग खेत चले गए। तभी सूना मौका देख राजबहादुर ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जव वह कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहुंची पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के ससुरालीजनों का कहना था कि वह मजदूरी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.