अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार स्थित ससुराल गए एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले, मगर युवक व उसके साले के अलावा कोई आता-जाता नहीं दिखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पंजीपुर निवासी 32 वर्षीय उमेश पुत्र राकेश सैलून की दुकान चलाते थे। आठ साल पहले उनकी शादी कुलदीप विहार स्थित हार्दिक अस्पताल वाली गली निवासी दुर्गेश से हुई थी। शनिवार रात आठ बजे उमेश महुआखेड़ा क्षेत्र के कुलदीप विहार में अपनी ससुराल के लिए निकला था। यहां उमेश के साले टिंकू की पत्नी ने आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। उसी को देखने के लिए उमेश अपनी पत्नी के साथ आए थे। रात करीब तीन बजे वह अप...