ससुराल में युवक ने गमछे के फंदे से लटककर जान दी
हरदोई, अगस्त 23 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर के निकट ससुराल आए युवक ने पेड़ में गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राजेश (32) एक दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर स्थित अपनी ससुराल आया था। उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, ससुराल में किसी बात को लेकर राजेश की कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नशे की हालत में घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद उसका शव पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.