बलिया, जून 26 -- नगरा। मऊ जनपद के रामपुर बेलौली निवासी 30 वर्षीय गौरव प्रजापति ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर उसे स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपनी ससुराल इलाके के कोदई गांव आया था। वहां पर किसी बात को लेकर विवाद में उसने यह कदम उठा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...