ससुराल में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
बांका, फरवरी 18 -- बौंसी, निज संवाददाता। झारखंड के पोरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडे गांव में ससुराल आए भागलपुर जिले के भिटठी निवासी बालेश्वर सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी रानी देवी, सास विमला देवी तथा ससुर कारु सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार अभिषेक सिंह पिछले 15 दिनों से अपने ससुराल में रह रहा था। अचानक उसकी तबीयत गंभीर होने पर परिजन उसे बौंसी रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बांका पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी पोरैयाहाट पुलिस को भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.