एटा, अगस्त 9 -- गांव अंगदपुर में पति ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। गले में दुपट्टा डालकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी पति सहित तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव अंगदपुर निवासी नारायण देवी पत्नी जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात को पति जसवंत सिंह, ससुर बहादुर सिंह, ननद पास आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसे पीटा। मारपीट के दौरान वह बचने के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसके गले में दुपट्टा डालकर जमीन पर खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकाते हुए दुपटटा जोर से खींचने का प्रयास किया। चीखने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव कर पीड़ित...