पूर्णिया, मई 20 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित वृकोदर टोला में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है जो बबलू राम की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भैंस चराने वाले एक चरवाहे ने मृतका के 12 वर्षीय पुत्र चंदन को जगाया। इसके बाद जब चंदन अपनी मां को उठाने कमरे में गया तो वह जमीन पर बिछे चादर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। घटना के समय मृतका अपने छोटे बेटे के साथ घर में अकेली रह रही थी। उसके पति बबलू राम एवं बड़ा पुत्र कुंदन कुमार पंजाब में रहकर काम करते हैं। मृतका पूनम देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व बबलू राम से...