सोनभद्र, अप्रैल 5 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमशीला स्थित बीयार बस्ती में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजवा दिया। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय दीपक बीयार पुत्र छोटेलाल बीयार निवासी बरगवां, जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, पिछले करीब एक माह से अपनी पत्नी के साथ ससुराल जमशीला में रह रहा था। रविवार को वह घर में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में फंदा काटकर उसे अटल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.