ससुराल में प्रताड़ना से तंग गर्भवती विवाहिता ने लगाई फांसी
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सकल्दा गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से तंग होकर 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है। घटना के बाद ससुरालीजनों पर बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का भी आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष की तरफ से मृतका के पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 28 वर्षीय मृतका गिरजा की मां कुसमावती निवासी परसौनी थाना नुबुआ गौरंगिया जनपद कुशीनगर ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी गिरजा की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सकल्दा निवासी सुरेश यादव पुत्र श्रीपाल यादव के साथ हुई थी। गिरजा के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.