बाराबंकी, मार्च 6 -- सतरिख। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो बदहवास होकर चीख पड़े। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। परिजन कर रहे थे तलाश: लक्ष्मणपुर गांव निवासी अंकित चौहान (22) पुत्र राम जियावान गुरुवार की रात खेत की रखवाली करने गए थे। सुबह देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करते हुए खेत तक पहुंचे। खेत के पास लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से अंकित का शव लटका देख कर परिजन हतप्रभ रह गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।पत्नी से मिलने ससुराल गया था युवक: अंकित का शव फंदे से लटका देख कर परिजन हतप्रभ हैं। वह आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.