ससुराल में दो युवकों ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक कलह बना कारण, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, अप्रैल 23 -- काकोरी,लखनऊ, संवाददाता। शराब की लत, घर में रोज की कलह, टूटता परिवार और बिखरते रिश्ते। यह वह दर्दनाक दास्तान है जो काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दो परिवारों को हमेशा के लिए रुला गई। दो अलग-अलग गाँवों में दो युवकों ने अपनी ससुराल में ही जीवन की डोर थाम ली। दोनों की उम्र 38 साल थी। दोनों के घर में पत्नी थी, बच्चे थे, जिंदगी थी। लेकिन नशे की गिरफ्त और टूटते रिश्तों के बोझ तले दबकर दोनों ने वह रास्ता चुन लिया जो कभी वापस नहीं आता। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। काकोरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पहला मामला उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के निजामखेड़ा निवासी राजेश 38 वर्ष का है। वह अपने ममेरे ससुर भीखालाल के गाँव पलहेंदा में आया हुआ था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.