हरदोई, मई 25 -- बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम पन्योरा बल्लिया निवासी 22 वर्षीय आशीष पुत्र सुरेंद्र गुप्ता की ससुराल में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने मायके पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आशीष का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम भदेवना निवासी खुशबू पुत्री हरिहर गुप्ता के साथ हुआ था। बताया गया कि 23 मई की शाम करीब पांच बजे खुशबू अपने भाई प्रमोद के साथ मायके चली गई। करीब एक घंटे बाद आशीष भी बाइक से अपनी ससुराल पहुंच गया। मृतक के चाचा शिवनारायण के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे आशीष की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- ससुराल गए युवक की जहर से मौत, परिजनों ने मायके पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप इसके बाद साला प्रमोद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां देर रात डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉ...