ससुराल में छत से गिरकर घायल मजदूर की मौत
अमरोहा, मई 8 -- हसनपुर, संवाददाता। ससुराल में छत से गिरकर गंभीर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र गंगाराम सिंह मंगलवार शाम अपनी ससुराल जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव भंडी गया था। रात में वह छत पर सो रहा था। किसी वक्त वह लघुशंका के लिए उठा कि इस दौरान नींद में छत की छोटी मुंडेर से नीचे गिर गया। करीब दस फीट की ऊंचाई से आंगन में गिरकर वह गंभीर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में ढाबा कर्मी की मौत आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.