भागलपुर, अप्रैल 28 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थानाक्षेत्र के अमरपुर में काली देवी ने ससुराल पक्ष पर घर में प्रवेश से रोकने और कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। उसने भैंसूर, उसकी पत्नी व पुत्र पर गाली-गलौज व धमकी देने की बात कही है। वहीं 22 अप्रैल से विनय रविदास का 19 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार लापता है। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- युवती लापता, परिजन परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...