बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब पत्नी को ससुराल छोड़ने आया युवक अपने भाई और एक साथी के साथ मिलकर साले पर टूट पड़ा। मारपीट के बाद हमलावर ने सब्जी काटने के चाकू से साले की नाक पर वार कर दिया और तीनों मौके से फरार हो गए। पूरा मामला नेठिया के मजरे सहायपुरवा निवासी राजू पुत्र कल्पनाथ के घर का है। गुरुवार शाम उसके बहनोई जीवन लाल पुत्र रामसिंह, निवासी हर्रैया के मजरे लोनियनपुरवा, अपने छोटे भाई अंकित और एक अन्य युवक के साथ अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने पहुंचा था। बताया जाता है कि जीवन लाल की पत्नी को ससुराल में आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। जब राजू और उसके परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

घटन...