हाजीपुर, मार्च 22 -- महुआ थाना के मकसूदपुर ताज अब्दुलपुर गांव की घटना,मायके वालों के पहुंचने पर होता रहा शोर शराबा महुआ,एक संवाददाता। ससुराल से विवाहित गायब हो गई। मायके वालों ने उसकी हत्या कर देने की आशंका जताते हुए महुआ थाने में आवेदन दिया है। जिसमें पति, ससुर सहित कई लोग नामजद किए गए हैं। यह मामला महुआ थाना के मकसूदपुर ताज (अब्दुलपुर) गांव की है। घटना को लेकर मायके वाले के पहुंचने पर विवाहिता के ससुराल में शोर शराबा और हंगामा होते रहा। तिसीऔता थाना के हुसेनीपुर की रहने वाली टुनटुन पासवान की पत्नी बिंदु देवी ने महुआ थाने को दिए आवेदन में बताया है कि उसने अपनी पुत्री प्रीति कुमारी की शादी 5 वर्ष पूर्व महुआ थाना के मकसूदपुर ताज अब्दुलपुर में बाबूलाल पासवान के पुत्र रंजन पासवान से की थी। शादी के कुछ दिन बाद सब ठीक-ठाक रहा। बाद में उसे 5 ला...