ससुराल में गए युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
बरेली, मई 22 -- बहेड़ी। उत्तराखंड ससुराल गए एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक की कुछ समय से पत्नी से अनबन चल रही थी। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। इधर, परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। यहां के गांव हरहरपुर उर्फ डूंडा शुमाली गांव के युवक लखन भारती पुत्र मिढ़ाई लाल की शादी एक साल पहले उत्तराखंड के किच्छा के गांव पटेरी में संजना के साथ हुई थी। पत्नी से कुछ अनबन होने के बाद वह मायके रह रही थी। वह पत्नी के साथ ससुराल पटेरी गया हुआ था तभी वहां पत्नी से कुछ विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- घरेलू अनबन पर विवाहिता ने पिया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत इस पर युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके ससुराल वालों ने इसकी सूचना युवक के घरवालों को दी। सूचना के बाद युवक के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.