हमीरपुर, अप्रैल 20 -- बिवांर। लरौंद गांव की कोमल देवी पत्नी संतोष कुमार वर्मा ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पति शराब पीने का आदी है। नशा में आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है। दस दिन पहले शराब के नशा में पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। फोन से जानकारी देने पर भाई मौसम मायका गहरौली गांव से आकर उसको घर ले आया था। 10 दिन से महिला के मायका में शरण लिए है। सोमवार को सुबह पति मायका में आ गया। महिला के ससुराल में न जाने पर अभद्रता कर मारपीट करने लगा। भाई के बीच बचाव करने पर पति ने मारपीट की। भाई के साथ आई महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देने पर कुनहेटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.