हाजीपुर, मार्च 8 -- पातेपुर। संवाद सूत्र पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में अपनी साली की शादी में ससुरार आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। शादी के पहले शिव चर्चा में साउंड सिस्टम ठीक करने के दौरान करंट लग गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को लेकर अपने कब्जे में लेकर सदर असप्ताल हाजीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना मालपुर गांव में अपनी साली की शादी में आए युवक को बिजली का करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के बहोरी गांव निवासी रमेश चौधरी के 31 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेश 11 मार्च को मनोज चौधरी के बेटी की शादी में ससुरार आया था। अपनी साली की शादी के एक दिन पूर्व शिव च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.