बलिया, फरवरी 10 -- रानीगंज (बलिया)। बलिया-छपरा रेलखंड पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से करीब 100 मीटर की दूरी मंगलवार की सुबह अप इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के कुसमौर निवासी मनोज बांसफोर अपनी ससुराल में आया था। उसके ससुराल के लोग पुरानी रेलवे लाइन सुरेमनपुर में रहते हैं। सुबह रेल ट्रैक पार करते समय इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.