उन्नाव, फरवरी 22 -- सफीपुर। बेटी का जन्मदिन मनाने ससुराल पहुंचे युवक की पत्नी और ससुरालीजनों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशखेड़ा गांव के रहने वाले भगवानदीन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा अमित कुमार पुत्र कामता प्रसाद शनिवार को अपनी बेटी आराध्या का जन्मदिन मनाने देवगनमऊ गांव स्थित ससुराल गया था। आरोप है कि वहां पत्नी ज्योति रावत और उसके परिजनों ने अमित की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह अमित ने पुलिस को सूचना दी, उसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी सफीपुर पर भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर, दूसरे पक्ष से पत्नी ज्योति रावत ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.