शाहजहांपुर, मार्च 16 -- कस्बे की काशीराम कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कांशीराम कॉलोनी निवासी मो. रफी ने बताया कि उनकी बेटी सायना की शादी दो साल पहले पक्का कटरा मोहल्ला निवासी सोहेल से हुई थी। आरोप है कि सोहेल दहेज की मांग को लेकर सायना को प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले विवाद के बाद सायना मायके में रहने लगी थी। आरोप है कि शनिवार रात सोहेल ससुराल पहुंचा और सायना के बाल पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। बचाव में उसका हाथ भी कट गया। सूचना पर कोतवाल जुगल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.