मेरठ, दिसम्बर 28 -- जानी क्षेत्र निवासी अलका नाम की एक युवती और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खुर्द निवासी युवक गौरव ने एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद गौरव और अलका अलग जिले में जाकर रहने लगे। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच दो दिन पूर्व पारिवारिक विवाद हो गया। गौरव अपने गांव पावली खुर्द आ गया। शुक्रवार को अलका भी पावली खुर्द पहुंच गई। ससुराल में गौरव नहीं मिला। वह अपनी बहन के साथ ससुराल में रुक गई। अलका की बहन उसे ससुराल में छोड़कर अपने घर चली गई। अलका और ससुराल वालों के बीच धक्का-मुक्की हुई। ग्रामीणों के अनुसार ससुराल वालों ने अलका को घर से निकाल दिया और गेट पर ताला लगा दिया। अलका ने ताला तोड़ दिया और हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीण और गौरव के रिश्तेदार भी पहुंच गए। युवती ने सूचना 112 पर दी। पुलिस ने हंगामा कर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.