फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत यादराम कॉलोनी, सरूरपुर में घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपने साथियों संग ससुराल पहुंचकर उत्पात मचा दिया। आरोप है कि ससुराल पहुंचकर आरोपी ने पहले तो पत्नी पर डंडों से हमला किया। जब बेटी को बचाने पिता और भाई आए तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। इससे ससुर के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। मुजेसर थाना पुलिस ने घायल साले की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यादराम कॉलोनी सरूरपुर निवासी संदीप कुमार की बहन बहन डॉली और उसके पति प्रशांत कुमार के बीच भीकम कॉलोनी में 20मार्च की रात को घरेलू विवाद हो गया था। इसके बाद डॉली यादराम कॉलोनी स्थित मायके आ गई। आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे प्रशांत कुमार अपने साथियों हेमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.