हापुड़, मार्च 18 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी तमन्ना ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर काम कर रही थी। तभी उसकी सास और दो देवर वहां आए और उसके साथ गाली गलौज की। पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ शुरू करते हुए सामान तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.