हापुड़, मार्च 26 -- क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी व्यक्ति ने बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटे के अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गफ्फार ने बताया कि उसके पुत्र अदनान की शादी नुसरतपुर थाना कोतवाली गाजियाबाद निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनका बेटा लाल कुआ गाजियाबाद मे दुकान करता था। ईद पर अदनान अपने घर पर ईद मनाने के लिए आया हुआ था। 21 मार्च की शाम को अदनान के ससुराल पक्ष के लोग आए थे। नाश्ता करने के बाद उनके पुत्र वह लोग साथ लेकर गये। उनका पुत्र दो दिन घर पर नही आया तथा ना ही फोन सम्पर्क हुआ। 24 मार्च को जैसे तैसे उनके पुत्र का फोन आया जिसने रोते हुए बताया कि उन लोगों ने उसका अपहरण कर ले आये है। आरोपिय...