नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, संवाददाता। हरौला गांव में विवाह के बाद पहुंची दो बहनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बहनों ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अंजलि ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 31 अक्तूबर 2017 को हरौला गांव निवासी आकाश अवाना और बहन संजू का विवाह आकाश के भाई अंकित अवाना से हुआ था। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से आकाश अवाना, अंकित अवाना, ससुर ब्रिजेश अवाना, सास सुनीता अवाना खुश नहीं थे। सभी आरोपी अतिरिक्त दहेज के रूप में 20-20 लाख रुपये की मांग कर करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट करके उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। दोनों बहनों के साथ आए दिन आरोपी मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ए...