मुरादाबाद, जुलाई 8 -- दहेज के लिए विवाहिता को प्रत्याड़ित करने के मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला संभल के थाना असमोली के गांव शहबाजपुर की रहने वाली फराह पुत्री मोहम्मद याकूब ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका निकाह 21 अप्रैल को रुस्तम नगर सहसपुर के मोहल्ला इमली के रहने वाले मोहम्मद फैजान पुत्र यूसुफ के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही ससुराल पक्ष की में पति फैजान,जेठ एहसान, नंदोई तोफीद, नंद सुमाइला, लाइवा मुन्नी उसके साथ गाली गलौज करते हैं। दहेज में 10 लाख रुपए और एक प्लॉट की मांग कर रहे हैं। जेठ नशे का आदी है और उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। ससुराल पक्ष के लोग बिना दहेज की मांग पूरी किए हुए रखने से इनकार कर रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...