ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
कन्नौज, जून 11 -- छिबरामऊ। थाना सौरिख के ग्राम गुलरियापुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी चन्द्रप्रकाश शाक्य ने बताया कि 19 मई 26 को वह अपने घर पर मौजूद थीं। तभी उनकी जेठानी मीरा पत्नी रघुवीर, जेठ रघुवीर पुत्र मुन्नालाल, साविंद्र पुत्र रघुवीर, अनमोल पुत्र हाकिम सिंह समेत अन्य परिजनों ने उनकी लडक़ी को गलत शिक्षा देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी लोगों ने एकजुट होकर लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.