ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गंधियावा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद उसे प्रयागराज भेजा गया था। मृतका के पिता ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है। बताया गया कि जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के वनकट नगईपुर गांव निवासी कमलेश वर्मा ने अपनी बेटी काजल उर्फ रानी का विवाह 8 मई 2026 को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गंधियावा गांव निवासी रामकुमार के पुत्र निखिल पटेल के साथ की थी। कमलेश का आरोप है कि शादी के बाद से परिवार के लोग उसको प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार शाम पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां गंभीर हालत में वह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.